घाटी में चोटी काटने की घटना से भड़की हिंसा, इंटरनेट सेवा बंद
अलगाववादियों ने घाटी में चोटी काटने की घटनाओं के खिलाफ प्रदर्शन का आह्वान किया था।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 7 Oct 2017 1:08 AM GMT
घाटी में चोटी काटने और इसे लेकर हिंसा की कई घटनाओं के बाद अफवाहों को रोकने के लिए कश्मीर में आज मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद कर दी गयी।
इसी हफ्ते बारामूला जिले के देलिना में भीड़ ने एक युवक एवं वहीं दो महिलाओं के साथ भी ऐसे ही संदेह में मारपीट की गयी। अलगाववादियों ने घाटी में चोटी काटने की घटनाओं के खिलाफ प्रदर्शन का आह्वान किया था।
उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों में घाटी में चोटी काटने की घटनाओं में वृद्धि हुई है और लोग ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सतर्कता बरत रहे हैं लेकिन कई मामलों में निर्दोष लोगों को ही भीड़ का शिकार होना पड़ा है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story