अमरनाथ हमला: मास्टरमाइंड की तलाश तेज, सर्च ऑपरेशन जारी
अमरनाथ हमले के चारों आतंकी कुलगाम के जंगलों में छुपे होने की जानकारी मिली है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 13 July 2017 1:22 AM GMT
कश्मीर के केरन सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर आज पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा किए गए संघर्ष विराम उल्लंघन में सेना के दो जवान शहीद हो गए।
तो वहीं दूसरी तरफ सुरक्षाबलों ने लश्कर ए तैयबा के कमांडर और पाकिस्तानी नागरिक अबू इस्माइल को खोजने के लिए व्यापक तलाशी अभियान छेड़ा है। इस्माइल को अमरनाथ श्रद्धालुओं पर हुए आतंकवादी हमले का मास्टरमाइंड माना जा रहा है।
मीडिया रिपोटर्स के अनुसार, अमरनाथ हमले के चारों आतंकी कुलगाम के जंगलों में छुपे हुए है और उनकी धरपकड़ के लिए तलाशी अभियान चल रहा है। तो वहीं दूसरी तरफ गृहमंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, चारों आतंकियों की पहचान कर ली गई है। इसमें से एक आतंकी इस्माइल है और बाकी स्थानीय आतंकी बताए जा रहे हैं।
गौरतलब है कि कश्मीर के अनंतनाग जिले में सोमवार की शाम एक बस पर आतंकवादियों ने हमला करके 6 महिलाओं सहित 7 श्रद्धालुओं की हत्या कर दी थी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story