जम्मू-कश्मीर: औरंगजेब की हत्या में नया खुलासा, एक लड़की ने ली थी रायफल मेन की जान
सेना के रायफल मेन औरंगजेब की हत्या में एक नया खुलासा हुआ है। औरंगजेब की हत्या के पीछे एक लड़की से संबंध का हाथ होने की बात आ रही है।

जम्मू-कश्मीर में सेना के रायफल मेन औरंगजेब की हत्या में एक नया खुलासा हुआ है। औरंगजेब की हत्या के पीछे एक लड़की से संबंध का हाथ होने की बात आ रही है।
औरंगजेब की हत्या के पीछे के कारणों को खुलासा करते हुए कुह पुलिस अफसरों ने कहा है कि अगर औरंगजेब ने कुछ बातों को लेकर सतर्कता बरती होती तो शायद औरंगजेब की हत्या नहीं होती।
इसे भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर में भारी संख्या में इकट्ठे हुए आतंकवादी, सीमा पर मचा सकते हैं तांडव
जानकारी के मुताबिक इस मामल में कुछ नियम कायदों के उल्लंघन की बात की पुष्टि भी हुई है। औरंगजेब कुछ दिनों पहले एक लड़की के संपर्क में आया था। वाही महिला औरंगजेब की हटाया का कारण भी बनी।
आपको बता दें कि सेना का एक रायफल मेन औरंगजेब ईद की छुट्टियां मनाने घर जा रहा था। इस दौरान उसने लड़की से मिलने के लिए एक कार किराये पर ली थी।
औरंगजेब उस कार से अपनी महिला मित्र से मिलने के लिए जा रहा था। इस दौरान आतंकियों ने उस लड़की से औरंगजेब की पूरी जानकारी हांसिल कर के उसे कार से अपहरण कर लिया था।
बाद में आतंकियों ने औरंगजेब की हत्या कर दी थी। इस घटना के बाद सेना ने जवानों को हिदायत दी गई हैं की वो किसी भी अनजान महिला से दोस्ती ना करें।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App