LOC पर पाकिस्तान के तरफ से सीजफायर में 2 जवान शहीद
जम्मू-कश्मीर में सुंदरबनी सेक्टर में एक बार फिर पाकिस्तान की तरफ से सीजफायर उल्लंघन की खबर है। इस दौरान फायरिंग में भारत के दो जवान शहीद हो गए हैं।

जम्मू-कश्मीर में सुंदरबनी सेक्टर में एक बार फिर पाकिस्तान की तरफ से सीजफायर उल्लंघन की खबर है। इस दौरान फायरिंग में भारत के दो जवान शहीद हो गए हैं।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास सुंदरबनी सेक्टर में पाकिस्तान ने भारतीय चौकियों को निशाना बनाते हुए गोलीबारी की। सेना ने भी इस गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया है।
Two jawans have lost their lives in ceasefire violation by Pakistan Army in Sunderbani sector along the Line of Control. #JammuAndKashmir
— ANI (@ANI) April 10, 2018
बता दें कि इससे पहले पाकिस्तानी गोलीबारी में राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर एक सैन्य अधिकारी घायल हो गए थे। पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर इस साल 650 से अधिक बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App