जम्मू-कश्मीर: शोपियां में आतंकियों ने पुलिसकर्मी को गोली मारी, हालत नाजुक
पुलिसकर्मी को नाजुक हालत में इलाज के लिए श्रीनगर रेफर कर दिया गया है।

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में बुधवार को आतंकियों ने एक पुलिसकर्मी को निशाना बनाते हुए हमला कर दिया। इस हमले में पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया।
#FLASH: Terrorists opened fire on a police constable, Ashiq Hussain, in Jammu and Kashmir's #Shopian; condition stable. More details awaited pic.twitter.com/gZ67EBCQS7
— ANI (@ANI) October 25, 2017
पुलिसकर्मी को नाजुक हालत में इलाज के लिए श्रीनगर रेफर कर दिया गया है। जहां पर पुलिसकर्मी की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
मिली जानकारी के मुताबिक दक्षिण कश्मीर के शोपियां में बुधवार रात करीब 7:30 बजे आतंकियों ने पुलिसकर्मी को निशाना बनाकर हमला कर दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल पुलिसकर्मी का नाम आशिक हुसैन है।
बता दें कि अभी तक इस घटना से जुड़ी किसी भी प्रकार का आधिकारिक बयान नहीं आया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App