शोपियां एनकाउंटर: आतंकियों की ढाल बने ग्रामीण, सुरक्षा बलों पर किया पथराव
प्रदर्शनकारियों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे शामिल थे, जिन्होंने जवानों पर पथराव किया।

जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षा बलों ने बुधवार को एनकाउंटर में दो आतंकी को मार गिराया। वहीं, इस दौरान कुछ गांववाले आतंकियों की ढाल बनकर सामने आ गए।
प्रदर्शनकारियों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे शामिल थे, जिन्होंने जवानों पर पथराव किया। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए जवानों को आंसू गैस के गोले दागने पड़े। पुलिस के मुताबिक, एनकाउंटर के दौरान क्रॉस फायरिंग में एक लड़के की गोली लगने से मौत हो गई।
इसे भी पढ़ें- फारुक अबदुल्ला ने फिर दिया विवादित बयान, कहा-पाकिस्तानी घटनाओं के लिये भारत बराबर का है जिम्मेदार
पुलिस के एक सीनियर अफसर ने बताया कि शोपियां में कुछ आतंकियों के छिपे होने की खुफिया जानकारी के बाद सुरक्षा बलों ने ऑपरेशन चलाया। इस दौरान आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी।
एनकाउंटर के वक्त कुछ गांववालों और जवानों के बीच झड़प हुई। डीजीपी, एसपी वैद्य ने कहा कि एनकाउंटर में दो आतंकी ढेर हुए।
इसे भी पढ़ें- जम्मू कश्मीर में एवलॉन्च की बड़ी चेतावनी, 16 जिलों में हाई अलर्ट जारी
उनके कब्जे से हथियार और गोला-बारूद बरामद हुआ है। दुर्भाग्य से एक लड़के सारिक अहमद मीर (17) की जान चली गई और दो महिलाएं भी जख्मी हैं।
सुरक्षा बलों के साथ हुई लोगों की झड़प
एनकाउंटर के दौरान कुछ लोगों की सुरक्षा बलों से झड़प हुई। वो गोलीबारी के बीच प्रदर्शन करने लगे। भीड़ को काबू करने के लिए जवीनों को पैलेट गन और आंसू गैस के गोले दागने पड़े। इसमें कुछ लोग जख्मी हुए।
एनकाउंटर के दौरान झड़प में जख्मी अहमद मीर को नजदीकी हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दो महिलाओं का इलाज चल रहा है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App