होस्टल में नाबालिगों के साथ यौन शोषण का खुलासा, एक शख्स गिरफ्तार- 20 बच्चों को छुड़ाया गया
जम्मू-कश्मीर के कठुआ में बीते शुक्रवार को पुलिस ने होस्टल चलाने वाले एक शख्स को गिरफ्तार किया और 20 बच्चों के छुड़ाया गया।

देश के विभिन्न हिस्सों में चल रहे शेल्टर होम्स में बच्चों के यौन शोषण की घटनाएं सामने आ रही हैं। अब जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में अवैध रूप से चर्च से जुड़े एक होस्टल में भी शुक्रवार को ऐसी ही एक वारदात का खुलासा हुआ है।
जम्मू-कश्मीर के कठुआ में बीते शुक्रवार को पुलिस ने होस्टल चलाने वाले एक शख्स को गिरफ्तार किया और 20 बच्चों के छुड़ाया गया। इस संबंध में डिप्टी कमिश्नर रोहित खजुरिया ने कहा कि बच्चों ने हमें बताया कि वे हमे गालियां देते थे और बुरा व्यवहार करते थे।
J&K: Police arrested a man and rescued 20 children from a hostel run by him in Kathua yesterday. Deputy Commissioner Rohit Khajuria says 'Children told us they're mistreated & abused. Our officers rescued them&brought them to Nari Niketan&Bal Ashram. There were 8 girls & 12 boys' pic.twitter.com/QaMcY2XnaW
— ANI (@ANI) September 8, 2018
हमारे अधिकारियों ने बच्चों को होस्टल से निकालकर नारी निकेतन और बाल आश्रम में रखा गया है। उनमें आठ लड़कियां और 12 लड़के शामिल हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App