कश्मीर में बहाल की गईं मोबाइल इंटरनेट सेवाएं, तीन आम नागरिकों की मौत के बाद लिया गया था इंटरनेट बंद का फैसला
मध्य एवं उत्तरी कश्मीर में आज रात मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बहाल कर दी गईं , लेकिन दक्षिणी कश्मीर में ये सेवाएं अब भी निलंबित हैं।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 9 July 2018 2:40 AM GMT
मध्य एवं उत्तरी कश्मीर में आज रात मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बहाल कर दी गईं , लेकिन दक्षिणी कश्मीर में ये सेवाएं अब भी निलंबित हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
कुलगाम जिले में कल सुरक्षा बलों की कथित गोलीबारी में तीन आम नागरिकों की मौत के बाद पूरी घाटी में इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी गई थीं।
पुलिस के मुताबिक, सुरक्षाबलों और पत्थरबाजी कर रहे प्रदर्शनकारियों की झड़प में आम नागरिकों की मौत हुई। कानून - व्यवस्था बनाए रखने के मकसद से मोबाइल इंटरनेट सेवाएं निलंबित करने का फैसला किया गया था।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story