पाकिस्तानी रेंजर्स ने राजौरी सेक्टर में तोड़ा सीजफायर, कई गांवों को बनाया निशाना
पाकिस्तान की सेना ने जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा से लगे हुए राजौरी जिले की अग्रिम चौकियों और गांवों को निशाना बनाते हुए रविवार को मोर्टार दागे और गोलीबारी की।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 31 March 2019 12:08 PM GMT Last Updated On: 31 March 2019 12:08 PM GMT
पाकिस्तान की सेना ने जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा से लगे हुए राजौरी जिले की अग्रिम चौकियों और गांवों को निशाना बनाते हुए रविवार को मोर्टार दागे और गोलीबारी की।
एक रक्षा प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। लगातार तीसरे दिन पाकिस्तान ने संघर्षविराम का उल्लंघन किया है। प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तान की सेना ने सुबह करीब नौ बजे बिना किसी उकसावे के मोर्टार दागे और राजौरी के नौशेरा सेक्टर में गोलीबारी की।
भारतीय सेना इसका माकूल जवाब दे रही है। उन्होंने बताया कि इस गोलीबारी में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। इन पंक्तियों के लिखे जाने तक गोलीबारी जारी थी। शनिवार को पुंछ जिले के मनकोट सेक्टर में हुई गोलीबारी में एक नागरिक घायल हो गया था।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story