जम्मू-कश्मीर: कुपवाड़ा में पाकिस्तान ने किया सीजफायर का उल्लंघन, एक महिला घायल
जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में पाकिस्तान की तरफ से सीजफायर का उल्लंघन किया है। इस फायरिंग में एक महिला घायल हो गई है।

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में पाकिस्तान की तरफ से सीजफायर का उल्लंघन किया है। इस फायरिंग में एक महिला घायल हो गई है। वहीं दूसरी तरफ केरन सेक्टर में भी पाकिस्तान की ओर से फायरिंग की जा रही है।
Pakistan violated ceasefire in Keran sector, last night. Exchange of fire lasted nearly 45 minutes, one civilian injured. #JammuAndKashmir
— ANI (@ANI) May 4, 2018
बता दें कि पाक की तरफ से हो रही सीजफायर को लेकर गृह मंत्रालय ने भी एक रिपोर्ट जारी की है। गृह मंत्रालय ने अपने लिखित जवाब में पाकिस्तान की तरफ से एलओसी और इंटरनेशनल बॉर्डर पर हो रही सभी घटनाओं की जानकारी साझा की है।
इसे भी पढ़ें- AMU तस्वीर विवाद: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ने मोहम्मद अली जिन्ना को बताया देश का दुश्मन
गृह मंत्रालय के मुताबिक, इस साल जनवरी और फरवरी के महीने में सीमा पर 633 बार सीजफायर का उल्लंघन किया। फरवरी तक एलओसी पर 432 बार सीजफायर का उल्लंघन किया। तो वहीं अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर 201 बार सीजफायर किया।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App