जम्मू कश्मीर : अखनूर सेक्टर में पाक रेंजर्स कर रहे भारतीय चौकियों पर फायरिंग
पाकिस्तान ने एक हफ्ते में 60 बार सीजफायर उल्लंघन किया है। अखनूर सेक्टर में पाकिस्तानी रेंजर्स भारतीय चौकियों पर फायरिंग कर रहे हैं।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 4 March 2019 7:59 AM GMT
भारतीय एयर फोर्स की एयरस्ट्राइक के बाद पाकिस्तान ने एलओसी पर सीजफायर का उल्लंघन लगातार कर रहा है। पाकिस्तान ने एक हफ्ते में 60 बार सीजफायर उल्लंघन किया है। अखनूर सेक्टर में पाकिस्तानी रेंजर्स भारतीय चौकियों पर फायरिंग कर रहे हैं।
बीते रविवार को पाकिस्तान ने नौशेरा सेक्टर में सीजफायर का उल्लंघन किया है। इस फायरिंग में स्थानीय लोग घायल हो गए। अब तक पाकिस्तान मेंढर, राजौरी और पुंछ के कृष्णा घाटी सेक्टर में फायरिंग कर मोर्टर दाग चुका है।
भारतीय सेना पाकिस्तान की इस नापाक हरकतों का मुंहतोड़ जवाब दे रही है। भारत की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान की पांच चौकियां नष्ट हुईं थीं। वायुसेना की कार्रवाई के बाद भारत पाक सीमा पर काफी तनाव बढ़ गया है। जिसकी वजह से स्थानीय लोगों को काफी परेशानियां हो रही हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story