J&K: पाकिस्तान ने राजौरी-पुंछ में LoC पर की फायरिंग, जवान घायल
पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू- कश्मीर के पुंछ और राजौरी जिलों में एलओसी पर आज रात गोले दागे और फायरिंग की।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 30 March 2018 2:55 AM GMT
पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू- कश्मीर के पुंछ और राजौरी जिलों में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर आज रात गोले दागे और फायरिंग की।
इसमें सेना का एक जवान घायल हो गया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारतीय सैनिकों ने भी मजबूती से और प्रभावी तरीके से जवाब दिया।
यह भी पढ़ें- रूस अमेरिका के 60 राजनयिकों को देश से निकालेगा, जानिए पूरा मामला
पाकिस्तानी सेना ने आज रात पुंछ जिले के करनी इलाके में भी नियंत्रण रेखा पर फायरिंग की। अधिकारी ने बताया कि इलाकों से आखिरी रिपोर्ट मिलने तक दोनों ओर से फायरिंग रूक- रूक कर जारी थी।
इनपुट भाषा
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story