सीजफायर उल्लंघन: अखनूर सेक्टर में पाकिस्तान की फायरिंग में 2 जवान शहीद, 3 लोग घायल
पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा अखनूर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे भारतीय गांवों और सीमा चौकियों पर एक बार फिर पाक की तरफ से सीजफायर का उल्लंघन किया जा रहा है।

पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा अखनूर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे भारतीय गांवों और सीमा चौकियों पर एक बार फिर पाक की तरफ से सीजफायर का उल्लंघन किया जा रहा है।
पाकिस्तानी रेंजर्स की ओर से जम्मू-कश्मीर के अखनूर सेक्टर में फायरिंग की जा रही है और मोर्टार दागे जा रहे हैं। वहीं, भारतीय सुरक्षा बल भी पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। इस फायरिंग के दौरान 2 जवान शहीद और 3 लोग घायल हो गए हैं।
Two BSF personnel killed in cross-border firing by Pakistan in #JammuAndKashmir's Akhnoor. More details awaited. pic.twitter.com/slYwGVrYvM
— ANI (@ANI) June 2, 2018
पाकिस्तान द्वारा अंतरराष्ट्रीय सीमा पर लगातार मोर्टार दागे जा रहे हैं। वह सीमावर्ती रिहायशी इलाकों को भी निशाना बना रहा है। सीमा से लगे ज्यादातक गांव खाली किए जा रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शनिवार रात करीब रात एक बजकर 15 मिनट पर पाकिस्तान ने अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर एक बार फिर से सीजफायर का उल्लंघन किया हैय़ गोलीबारी कर रहा है। इस गोलीबारी में बीएसएफ के एएसआई एसएन यादव और कंस्टेबल वीके पांडे शहीद हो गए।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App