पाकिस्तान ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन, कश्मीर के पुंछ में की गोलीबारी
पाकिस्तान ने कश्मीर के पुंछ इलाके में एक बार फिर सीजफायर का उल्लंघन करते हुए गोलीबारी तेज कर दी है।

पाकिस्तान ने कश्मीर के पुंछ इलाके में एक बार फिर सीजफायर का उल्लंघन करते हुए गोलीबारी तेज कर दी है। यहां पाक की तरफ से भारतीय सेना के पोस्ट को निशाना बनाकर फायरिंग की जा रही है।
फायरिंग को देखते हुए स्थानीय लोगों को घरों के अंदर रहने की हिदायत दी गई है। वहीं भारतीय जवान पाक की हर गोलीबारी का जवाब दे रहे हैं।
Ceasefire violation by #Pakistan in Poonch's KG sector, Army retaliating. #JammuAndKashmir pic.twitter.com/IBvAEfKkwY
— ANI (@ANI) February 8, 2018
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, कश्मीर के पुंछ सेक्टर में एक बार फिर पाकिस्तान ने फायरिंग तेज कर दी है। जहां भारतीय सेना और रिहायशी इलाकों को एक साथ निशाना बनाया जा रहा है। वहीं रिहायशी इलाकों में शैलिंग की जा रही है, जिसका भारतीय सैनिक जवाब भी दे रहे हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App