J&K: LoC पर पाकिस्तान ने किया सीजफायर का उल्लंघन, सेना का एक जवान शहीद
पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास गुरेज सेक्टर में सीजफायर का उल्लंघन किया था।

जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तानी सेना लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रही है। रविवार को पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास गुरेज सेक्टर में सीजफायर का उल्लंघन किया।
भारतीय सेना ने भी पाकिस्तानी सैनिकों की गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया। इस दौरान सेना का एक जवान गोली लगने से घायल हो गया। जिसके बाद जवान को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
Army sources: An Army jawan who was injured in ceasefire violation by Pakistan along the Line of Control (LoC) in Gurez sector yesterday, succumbed to his injuries today. #JammuAndKashmir
— ANI (@ANI) December 16, 2019
अस्पताल में इलाज के दौरान आज सेना के जवान दम तोड़ दिया। यह जानकारी समाचार एजेंसी एएनआई के हवाले से आर्मी सूत्रों से मिली है। अभी यह जानकारी नहीं मिल पाई है कि शहीद होने वाले जवान का क्या नाम है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App