पाक ने फिर तोड़ा सीजफायर, बरसाई गोलियां
पाकिस्तान की तरफ से सीजफायर उल्लंघन की ये दूसरी घटना है।

पाकिस्तान ने एक बार फिर बुधवार की सुबह लाइन ऑफ कंट्रोल पर सीजफायर का उल्लंघन किया।पाकिस्तान ने तकरीबन सुबह 5.30 के करीब घाटी के पुंछ जिले के मनकोट में भारतीय चौकियों पर फायरिंग की।
J&K: Ceasefire violation by Pakistan in Mendhar's Mankote area in early morning hours of the day, intermittent firing still continuing. pic.twitter.com/f7koznDD7F
— ANI (@ANI_news) May 3, 2017
पाकिस्तान की तरफ से सीजफायर उल्लंघन की ये दूसरी घटना है। न्यूज एजेंसी एएनआई के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक़ फिलहाल फायरिंग जारी है।
जानकारी के मुताबिक ये कार्यार हरकत पाक की बॉर्डर एक्शन टीम की थी। इस मामले में अभी और जानकारी नहीं मिल पाई है।
इससे पहले सोमवार 1 मई को पाकिस्तान की बॉर्डर एक्शन टीम ने भारतीय सेना की गश्ती टुकड़ी पर गुरिल्ला प्रणाली से हमला किया था, जिसमें भारतीय सेना के दो जवान शहीद हो गए थे।
हमले के बाद पाकिस्तान की बॉर्डर एक्शन टीम ने जवानों के शव के अंग काट लिए थे। पाक की इस बर्बरता से पूरे देश में आक्रोश है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App