पाकिस्तान की गोलीबारी में आठ महीने के मासूम की मौत, पिता ने पूछा क्या था ''गुनाह''
पाकिस्तान की ओर से एलओसी पर लगातार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया जा रहा है। मंगलवार को पाकिस्तान को ओर से एलओसी के पास अखनूर केरी बट्टल में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया गया।

पाकिस्तान की ओर से एलओसी पर लगातार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया जा रहा है। मंगलवार को पाकिस्तान को ओर से एलओसी के पास अखनूर केरी बट्टल में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया गया।
पाकिस्तान की ओर से की गई गोलीबारी में एक आठ माहीने के मासूम की मौत हो गई। आठ माह के मासूम की मौत पर उसके पिता ने समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए कहा कि बच्चे ने अचानक जोर-जोर से रोना शुरू कर दिया।
बच्चे के रोने की आवाज सुनकर उसके पास पहुंचे तो उसके सारे कपड़े खून से लतपथ थे। जब तक हम उसे अस्पताल लेकर पहुंचे उसकी मौत हो चुकी थी। उन्होंने आगे कहा कि आठ महीने के मासूम की पाकिस्तान से क्या बैर है?
He suddenly started crying. His clothes were drenched in blood. He died by the time we took him to hospital. What enmity Pak has with an 8-month-old?: Father of 8-month-old infant killed on being hit by bullet during ceasefire violation by Pak in Akhnoor's Keri Battal near LOC pic.twitter.com/VpLkjXOVUO
— ANI (@ANI) May 22, 2018
जानकारी के लिए आपको बता दें कि बीएसएफ के जवानों ने पाकिस्तान की गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया। इसके बाद पाकिस्तानी रेंजर्स बीएसएफ के जवानों से संघर्ष विराम रोकने की अपील की थी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App