संगठन पनुन कश्मीर ने नागरिकता संशोधन कानून का स्वागत किया, कहा- देश पीएम मोदी के साथ खड़ा है
संगठन पनुन कश्मीर के संयोजक अग्निशेखर ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि दोनों सदनों में नागरिकता संशोधन विधेयक का पास होना देश के राजनैतिक सांस्कृतिक औपनिवेशिकता से पूर्ण रूप से अलग होने के संकल्प को दर्शाता है।

कश्मीरी पंडितों के संगठन पनुन कश्मीर ने रविवार लोकसभा और राज्यसभा में नागरिकता संशोधन विधेयक के पास होने का स्वागत किया है। संगठन पनुन कश्मीर का कहना है कि संपूर्ण राष्ट्र पूरी तरह पीएम मोदी के साथ खड़ा है।
संगठन पनुन कश्मीर के संयोजक अग्निशेखर ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि दोनों सदनों में नागरिकता संशोधन विधेयक का पास होना देश के राजनैतिक सांस्कृतिक औपनिवेशिकता से पूर्ण रूप से अलग होने के संकल्प को दर्शाता है।
भारत की एकता के लिए भारतीय मानस का औपनिवेशिकता से अलग होना अत्यावश्यक है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने पाकिस्तान, बांग्लादेश, और अफगानिस्तान में प्रताड़ित किए जा रहे हिंदूओ को भारत में नागरिकता देने का फैसला लिया है। अग्निशेखर ने आरोप लगाया कि आजादी के बाद से लेकर अब तक भारत राज्य पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान में हिंदूओं के नरसंहार पर मूकदर्शक बना रहा।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App