जम्मूः गहरी खाई में गिरी बस, एक की मौत, 21 घायल
जम्मू के झज्जर कोटली के नजदीक बस गहरी खायी में गिरने से तकरीबन बीस लोग घायल हो गए हैं। जबकि एक व्यक्ति की मौत भी हो गई है।

जम्मू के झज्जर कोटली के नजदीक बस गहरी खायी में गिरने से तकरीबन बीस लोग घायल हो गए हैं। जबकि एक व्यक्ति की मौत भी हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह दुर्घटना जूनवा पुल के नजदीक बस अनियंत्रित हो होने से हुई है। सभी घायलों को करयाल में नारायणा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Jammu: One dead, 20 injured after a bus fell into a deep gorge near Jhajjar Kotli. #JammuAndKashmir pic.twitter.com/TIAXMWePN8
— ANI (@ANI) August 17, 2018
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो मेटाडोर (मिनी बस) कटड़ा से दोमेल की ओर जा रही थी, जैसे ही जूनवा पुल के नजदीक पहुंची तो अनियंत्रित होकर करीब 200 फीट गहरी खाई में जा गिरी। इस घटना के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और पुलिस प्रशासन वहां पहुंचा जिसके बाद राहत और बचाव का कार्य शुरु किया जा सका।
ये भी पढ़ेंः अटल बिहारी वाजपेयी के निधन से एक युग का अंत हो गया: अरुण जेटली
हालांकि इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो चुकी थी। अन्य 20 घायलों को नारायणा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नारायणा अस्पताल में भर्ती इन यात्रियों में चार की हालत बेहत गंभीर बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम जय करण शर्मा (40) बताया जा रहा है जो राजपुरा (सांबा) का रहने वाला था और हाल ही में ककरयाल यूनिवर्सिटी में कार्यरत था।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App