जम्मू-कश्मीर: राजौरी जिले में अवैध बाल विवाह को लेकर लड़का-लड़की के पिता गिरफ्तार
राजौरी के एसएसपी युगल मन्हास ने बताया कि पुलिस ने नौ वर्षीय लड़के और 10 वर्षीय लड़की के परिवार के सदस्यों के खिलाफ बाल विवाह का एक मामला दर्ज किया है।

जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में एक लड़के और लड़की का अवैध रूप से बाल विवाह कर दिया गया। पुलिस ने दोनों के पिताओं को गिरफ्तार कर लिया और इसमें कथित रूप से शामिल कई अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
राजौरी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) युगल मन्हास ने बताया कि पुलिस ने नौ वर्षीय लड़के और 10 वर्षीय लड़की के परिवार के सदस्यों के खिलाफ बाल विवाह का एक मामला दर्ज किया है।
इसे भी पढ़ें- दिल्ली: 'सरकार निजी स्कूलों में सातवें वेतन आयोग के क्रियान्वयन में कर रही देरी'
उन्होंने पीटीआई से कहा कि लड़के के पिता मंजूर और लड़की के पिता खादम को गिरफ्तार कर लिया गया है।राजौरी पुलिस ने बाल विवाह रोकथाम कानून 1985 की धारा चार के तहत एक मामला दर्ज कर लिया है।
उन्होंने कहा कि पुलिस ने कल विवाह के बारे में जानकारी होने के बाद से इसकी जांच शुरू कर दी थी। उन्होंने कहा कि अपराध स्थापित होने पर कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App