सेना के जवान पर महबूबा की विवादित टिप्पणी, राज्यपाल मलिक ने दिया करारा जवाब
जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती को करारा जवाब दिया है। मलिक ने कहा कि चुनाव का वक्त है, उनकी पार्टी टूट रही है, खराब हाल में है। वो इसी किस्म के सपोर्ट से ताकत में आयी थी। उनको सीरियसली लेने की जरूरत नहीं।

जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती को करारा जवाब दिया है। मलिक ने कहा कि चुनाव का वक्त है, उनकी पार्टी टूट रही है, खराब हाल में है। वो इसी किस्म के सपोर्ट से ताकत में आयी थी। उनको सीरियसली लेने की जरूरत नहीं। हमारे सुरक्षा बलों का किसी महबूबा मुफ्ती जी के बयान से मनोबल नहीं गिरने दिया जाएगा।
J&K Gov on Mehbooba Mufti's remark: Chunaav ka waqt hai, unki party toot rahi hai, kharab haal mein hai. Wo isi kism ke support se taakat mein aayi thi, unko seriously lene ki zarurat nahi. Humare suraksha balon ka kisi Mehbooba Mufti ji ke bayan se manobal nahi girne diya jayega pic.twitter.com/PlI94l26l1
— ANI (@ANI) February 6, 2019
बता दें कि पीडीपी नेता महबूबा मुफ्ती सेना पर गंभीर आरोप लगाया है। श्रीनगर में एक कश्मीरी युवक से मुलाकात के बाद महबूबा ने कहा कि भारतीय सेना कश्मीरी युवकों के गले में जबर्दस्ती बंदूक डालकर फोटो खिंचवाने के लिए दबाव डालती है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महबूबा ने कश्मीरी युवक तौसीब से हुई बातचीत के बाद दावा किया, मेजर रोहित शुक्ला के कहने पर तौसीब को सैन्य कैंप में ले जाया गया। वहां बहुत पिटाई की। फिर कहा गया कि गले में बंदूक डाल लो हम आपकी फोटो लेना चाहते हैं, नहीं तो अपनी बंदूक डालकर एनकाउंटर कर दूंगा। इसके बाद महबूबा ने सेना पर सवाल उठाते हुए कहा, ये कैसा सिपाही है? अपने ही लोगों पर जुल्म करते हैं, इसे बहादुरी नहीं कहते हैं। मैं कोर कमांडर से बात करूंगी। इस मामले में जवाबदेही तय होनी चाहिए।
सेना की ओर से भी जवाब सामने आया है। सेना ने जवाब देते हुए कहा, यह बयान चुनाव के चलते सुरक्षा बलों पर दबाव बनाने के लिए दिया गया है। सेना अपने लोगों को परेशान नहीं कर सकती है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App