महबूबा ने पीडीपी नीत सरकार का फैसला पलटने पर राज्यपाल पर साधा निशाना
पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने शनिवार को कहा कि महिलाओं को संपत्ति के पंजीकरण का शुल्क अदा करने से छूट देने के पिछली सरकार के फैसले को पलटने के जम्मू कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक के कदम से महिला सशक्तीकरण की दिशा में पीडीपी के प्रयासों की अनदेखी की गयी है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 27 Jan 2019 5:37 AM GMT
पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने शनिवार को कहा कि महिलाओं को संपत्ति के पंजीकरण का शुल्क अदा करने से छूट देने के पिछली सरकार के फैसले को पलटने के जम्मू कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक के कदम से महिला सशक्तीकरण की दिशा में पीडीपी के प्रयासों की अनदेखी की गयी है। महबूबा राज्य में पिछली पीडीपी-भाजपा सरकार की मुख्यमंत्री थीं।
उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘जहां तक महिला सशक्तीकरण की बात है तो राज्यपाल के हालिया फैसले में हमारे सभी प्रयासों की अनदेखी की गयी। समझ नहीं आता कि महिलाओं के नाम पर संपत्ति की रजिस्ट्री में कोई स्टांप ड्यूटी नहीं लेने के मेरी सरकार के ऐतिहासिक फैसले को क्यों पलट दिया गया।'
जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री ने केंद्र की ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' योजना को भी बेमतलब की बताया।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story