लेफ्टिनेंट का गोलियों से छलनी शव बरामद
पुलिस के मुताबिक घर जाते समय उन्हें रास्ते से ही अगवा किया गया है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 10 May 2017 10:01 AM GMT
जम्मू-कश्मीर के शोपियां में बुधवार सुबह एक भारतीय जवान का गोलियों से चलनी शव मिला है। जवान का शव दक्षिणी कश्मीर के हर्मन से बरामद हुआ है।
जवान के शव की शिनाख्त लेफ्टिनेंट उमर फैजाज के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक़ वो शोपियां के कुलगाम के रहने वाले थे और पेशे से आर्मी के डॉक्टर थे। पुलिस के मुताबिक घर जाते समय उन्हें रास्ते से ही अगवा किया गया है।
J&K: Bullet ridden body of a Army lieutenant found in Shopian district's Herman, in South Kashmir; identified as Umar Fayaz from Kulgam pic.twitter.com/fKXyJbJXdJ
— ANI (@ANI_news) May 10, 2017
जवान का शव मिलने के बाद जम्मू कश्मीर के गृह राज्यमंत्री हंसराज अहीर ने इस घटना की निंदा करते हुए आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द इसकी जांच की जाएगी। जांच के बाद ही इस घटना के बारे में कोई पुख्ता खुलासा हो सकेगा।
भारतीय सेना ने इस घटना के पीछे पाक आतंकियों का हाथ होने की आशंका व्यक्त की है। इसके साथ ही भारतीय सेना ने बयान जारी कर कहा कि वह वीर जवान को सलाम करती है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story