शोपियां से पूर्व पुलिसकर्मी को आतंकियों ने किया किडनैप, इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू
जम्मू कश्मीर के कई जिलों से पुलिस कर्मी और सैनिकों के अगवा होने की खबरे लगातार सामने आ रही हैं। अब शोपियां जिले में एक पूर्व पुलिस कांस्टेबल शकूर अहमद को आतंकियों ने घर से अगवा कर लिया है।

जम्मू कश्मीर के कई जिलों से पुलिस कर्मी और सैनिकों के अगवा होने की खबरे लगातार सामने आ रही हैं। अब शोपियां जिले में एक पूर्व पुलिस कांस्टेबल शकूर अहमद को आतंकियों ने घर से अगवा कर लिया है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पूर्व पुलिस कांस्टेबल शकूर अहमद पैरी को आतंकियों ने बंदूक की नोक पर किडनैप कर लिया है। शोपियां के कुमदलन गांव स्थित उनके घर से ही उसे अगवा किया गया है।
ये भी पढ़ें- दाभोलकर हत्याकांड: हिरासत में लिए गए तीन लोग, CBI ने बरामद की पिस्तौल
फिलहाल, स्थानीय पुलिस ने पूर्व पुलिस कांस्टेबल को लेकर सर्च अभियान जारी कर दिया है। एक महीने के अंदर ये दूसरी घटना है। इससे पहले भी आतंकियों ने अगवा किया था।
शोपियां से कांस्टेबल जावेद अहमद डार को अगवा कर लिया था। इस अपहरण की जिम्मेदारी आतंकी समूह हिज्बुल मुजाहिद्दीन ने ली थी। सुरक्षाबलों ने सर्च अभियान जारी कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App