पीडीपी-बीजेपी गठबंधन टूटने पर जम्मू कश्मीर कांग्रेस ने कसा तंज, बोली- नापाक था गठबंधन
जम्मू कश्मीर में भारतीय जनता पार्टी और पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीडी) के बीच गठबंधन टूट चुका है। बीजेपी ने दिल्ली में इस बात की जानकारी मीडिया के सामने साझा की है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 19 Jun 2018 4:40 PM GMT
जम्मू कश्मीर में भारतीय जनता पार्टी और पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीडी) के बीच गठबंधन टूट चुका है। बीजेपी ने दिल्ली में इस बात की जानकारी मीडिया के सामने साझा की है।
जिसके बाद विपक्ष की तरफ से प्रतिक्रिया आ रही है। इस गठबंधन के टूटने को लेकर जम्मू कश्मीर कांग्रेस ने निशाना साधा है। बीजेपी पर निशाना साधते हुए जम्मू कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने कहा कि पीडीपी-भाजपा गठबंधन टूटना ही था क्योंकि यह 'नापाक' गठबंधन था।
पीसीसी प्रमुख जी ए मीर ने कहा कि यह नापाक गठबंधन था और पहले दिन से इसके टूटने की आशंका बनी हुई थी। उन्होंने राज्य की जनता और अपनी अपनी पार्टियों के समर्थकों को धोखा दिया।
उन्होंने आगे कहा कि एक दूसरे के खिलाफ वोट मांगे थे। उन्होंने कहा कि पीडीपी की तुलना में भाजपा राज्य की स्थिति के लिए ज्यादा जिम्मेदार है और राष्ट्रीय दल का गठबंधन में ज्यादा दबदबा था।
साथ ही यह भी कहा कि भाजपा के पास राष्ट्रीय स्तर पर बड़ा जनादेश था लेकिन जम्मू कश्मीर के संबंध में उनकी कोई नीति नहीं थी। जम्मू में बीजेपी की कमान संभालने वाली राममाधव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ये जानकारी दी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story