J&K: शोपियां में सेना के गश्ती दल पर आतंकी हमला, जवानों ने दिया मुंहतोड़ जवाब
सुरक्षाबलों ने क्षेत्र को घेर लिया और आतंवादियों का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 30 March 2018 12:25 AM GMT
आतंकवादियों ने आज शाम जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में सेना के एक गश्ती दल पर गोलीबारी की। इस पर सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई की और क्षेत्र को घेर कर तलाशी अभियान शुरू किया गया है।
यह भी पढ़ें- दिल्ली कांग्रेस ने दलितों पर अत्याचार को लेकर प्रदर्शन किया: माकन
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों ने शोपियां जिले के अहगाम मे सेना के गश्ती दल पर गोलियां चलायीं। उन्होंने बताया कि सैनिकों ने जवाबी कार्रवाई की जिससे कुछ देर तक दोनों ओर से गोलीबारी हुई।
सुरक्षाबलों ने क्षेत्र को घेर लिया और आतंवादियों का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया है।
इनपुट भाषा
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story