आतंक का दूसरा नाम ''असिया अंद्राबी'' गिरफ्तार
घाटी में महिलाएं और लड़कियां इसके के कहने पर पत्थरबाजी किया करती थीं।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 27 April 2017 12:41 PM GMT
जम्मू कश्मीर पुलिस ने अलगाववादी नेता असिया अंद्राबी को श्रीनगर से गिरफ्तार किया है। असिया अंद्राबी पर जम्मू कश्मीर में सुरक्षा बलों के खिलाफ महिलाओं को पत्थरबाजी के लिए उकसाने का आरोप लगा है।
जानकारी के मुताबिक़ पुलिस ने असिया अंद्राबी को सार्वजनिक सुरक्षा अधिनियम के तहत आज सुबह उनके घर से गिरफ्तार किया।
असिया अंद्राबी आतंकी संगठन दुख़्तरन-ए-मिल्लात की संस्थापक हैं, साथ ही वो अंद्राबी ऑल पार्टीज हुर्रियत कॉन्फ्रेंस की सदस्य भी हैं।
ये संस्था एक इस्लामिक अलगाववादी संगठन है जो समय समय पर घाटी में वहां के मूल निवासियों को सेना के खिलाफ भड़काने के लिए तरह तरह के पैंतरे आजमाती रहती है।
असिया अंद्राबी 2008 में महज 14 साल की उम्र से ही आतंकी हाफिज सईद के संगठन जमात-उद-दावा के साथ काम कर रही हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story