जम्मू-कश्मीर/ पंचायत चुनाव के तीसरे चरण का मतदान शुरू
जम्मू कश्मीर में पंचायती चुनाव के तीसरे चरण का मतदान शुरू हो गया है। तीसरे चरण में 358 सरपंच और 1652 पंच की सीटों पर 5239 उम्मीदवार मैदान में हैं। सरपंच के लिए 423592 जबकि पंच की सीटों के लिए 270668 वोटर अपने मत का प्रयोग करेंगे।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 24 Nov 2018 9:29 AM GMT
जम्मू कश्मीर में पंचायती चुनाव के तीसरे चरण का मतदान शुरू हो गई है। तीसरे चरण में 358 सरपंच और 1652 पंच की सीटों पर 5239 उम्मीदवार मैदान में हैं। सरपंच के लिए 423592 जबकि पंच की सीटों के लिए 270668 वोटर अपने मत का प्रयोग करेंगे। 96 सरपंच और 1437 सीटों पर निर्विरोध प्रत्याशी चुने गए हैं।
वोटिंग का समय सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक रहेगा। कुपवाड़ा के चौकीबल गांव से लोगों के वोटिंग की तस्वीरें आई हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) शालीन काबरा के मुताबिक तीसरे चरण के मतदान के लिए सभी बंदोबस्त पूरे हैं। सभी वोटरों को वोटर स्लिप वितरित कर दी गई है। मजिस्ट्रेटों के अलावा निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए जनरल आब्जर्वरों और व्यय पर्यवेक्षकों को तैनात किया गया है।
10 बजे तक जिलेवार मतदान प्रतिशत
जिला | प्रतिशत |
कुपवाड़ा | 10.8 |
बांदीपोरा | 18.2 |
बारामुला | 13.1 |
गंदेरबल | 5.5 |
बडगाम | 19.3 |
कारगिल | 8.9 |
लेह | 14.9 |
किश्तवाड़ | 12.3 |
डोडा | 16.2 |
रामबन | 19.7 |
उधमपुर | 22.8 |
कठुआ | 27.0 |
राजौरी | 20.7 |
पुंछ | 22.6 |
Voting is underway for the third phase of Panchayat elections in #JammuAndKashmir. Visuals from a polling station in Kupwara's Chowkibal village. pic.twitter.com/aedqcP9N1u
— ANI (@ANI) November 24, 2018
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- jammu kashmir panchayat election 2018 jammu kashmir panchayat election result jammu kashmir panchayat election result 2018 Jammu election jammu kashmir panchayat election 2018 Third Phase panchayat election jammu panchayat election ladakh news Jammu Kashmir panchayat polls Jammu Kashmir panchayat polls results Jammu Kashmir panchayat polls 2018 Jammu Kashmir panchayat polls date jammu kashmir panchayat polls jammu kashmir panchayat polls schedule jammu kashmir panchayat polls 2018 jammu kashmi
Next Story