जम्मू-कश्मीर: पाकिस्तान ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन, एक महिला की मौत और 1 जवान घायल
जम्मू-कश्मीर में गुरुवार देर रात को पाकिस्तान ने पुंछ के कृष्ण घाटी सेक्टर में एलओसी पर सीजफायर का उल्लंघन किया है।

जम्मू-कश्मीर में गुरुवार देर रात को पाकिस्तान ने पुंछ के कृष्ण घाटी सेक्टर में एलओसी पर सीजफायर का उल्लंघन किया है। पाकिस्तान की ओर से की गई फायरिंग में एक जवान के घायल होने की खबर है।
यह भी पढ़ें- ट्रंप ने पीएम मोदी से की फोन पर बात, मालदीव संकट समेत कई मुद्दों पर की चर्चा
खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान की ओर से पुंछ की कृष्णा घाटी और मेंढर सेक्टर में हुइ गोलीबारी से मेंढर सेक्टर में एक महिला की मौत हो गई है। जबकि एक जवान गंभीर रुप से घायल हो गाया है।
यह भी पढ़ें- इंडियन एयरफोर्स का ग्रुप कैप्टन जासूसी के आरोप में गिरफ्तार, हनीट्रैप में फंसकर ISI एजेंट को दी थी खूफिया जानकारी
फायरिंग में घायल हुए जवान को एयरलिफ्ट कर उधमपुर अस्पताल ले जाया गया है। वहीं भारतीय जवान मोर्चा संभालते हुए पाकिस्तान की इस कायराना हरकत का मुंहतोड़ जवाब दे रहें है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App