जम्मू कश्मीर : पूंछ सेक्टर में पाकिस्तानी गोलाबारी में बीएसएफ अधिकारी शहीद, बच्ची की मौत
भारतीय सीमा पर एक बार फिर पाकिस्तान की तरफ से सीजफायर का उल्लंघन किया गया है। पाकिस्तानी रेंजर्स ने पूंछ सेक्टर में भारी गोलाबारी की है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 1 April 2019 4:22 PM GMT
पाकिस्तानी सेना ने जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) से लगे अग्रिम इलाकों में सोमवार को भारी गोलाबारी की जिसमें बीएसएफ का एक अधिकारी शहीद हो गया जबकि एक अन्य लड़की की भी मौत हो गई। गोलाबारी से सीमा पर रहने वालों लोगों के मन में भय है।
अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सेना के संघर्ष विराम उल्लंघन में बीएसएफ के एक अधिकारी शहीद हो गये।
अधिकारियों ने बताया कि सोमवार दोपहर में शाहपुर उप सेक्टर के एक गांव में एक घर के नजदीक एक गोला गिरने से सोबिया (पांच) की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गये। उन्होंने बताया कि छह जवानों सहित 11 लोग घायल भी हो गए।
अधिकारियों ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने बताया कि घटना में छह घरों को नुकसान पहुंचा है। अंतिम खबर आने तक देगवार शाहपुर, केरनी, कृष्णा घाटी, मनकोटे, गुलपुर और पुंछ उप संभागों में पाकिस्तानी सेना की ओर से गोलाबारी जारी है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story