जम्मू कश्मीर के राज्यपाल ने पहाड़ी समुदाय को आरक्षण वाले विधेयक पर लगाई मुहर
जम्मू कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने बृहस्पतिवार को जम्मू कश्मीर आरक्षण (संशोधन) विधेयक, 2014 पर अपनी मुहर लगा दी जिसमें पहाड़ी समुदाय के लोगों को सरकारी नौकरियों में आरक्षण देने का प्रावधान है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 25 Jan 2019 5:45 AM GMT
जम्मू कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने बृहस्पतिवार को जम्मू कश्मीर आरक्षण (संशोधन) विधेयक, 2014 पर अपनी मुहर लगा दी जिसमें पहाड़ी समुदाय के लोगों को सरकारी नौकरियों में आरक्षण देने का प्रावधान है।
सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि संशोधन में पहाड़ी समुदाय या जनजाति से जुड़े लोगों के लिए अलग श्रेणी जोड़ी गयी है, जिनकी सामाजिक तथा आर्थिक रूप से पिछड़े वर्गों के बीच अलग सांस्कृतिक, जातीय और भाषाई पहचान है।
उन्होंने कहा कि पहाड़ी समुदाय की पहचान के लिए पद्धति और अधिकारों के बारे में सरकार जल्द अधिसूचना जारी करेगी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story