जम्मू कश्मीर के कई जिलों में हिमस्खलन की चेतावनी, हाई अलर्ट जारी
एसएएसइ ने जम्मू कश्मीर के कई जिलों में हिमस्खलन (एवलांच) की चेतावनी जारी की है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 23 Feb 2018 4:05 PM GMT
जम्मू कश्मीर में अधिकारियों ने जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग समेत विभिन्न जिलों के ऊंचाई वाले पहाड़ी ईलाकों में कम खतरा वाले हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है और लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी है।
ये भी पढ़ें- ये हैं देश के 6 सबसे बड़े बिजनेसमैन, जो हैं बैंकों के कर्जदार
एक सरकारी प्रवक्ता ने कहा, ‘‘हिम तथा अवधाव अध्ययन संस्थान (एसएएसई) से प्राप्त सूचना के आधार पर ऊंचाई वाले विभिन्न क्षेत्रों के लिए कम खतरा वाले हिमस्खलन की चेतावनी जारी की गयी है।"
उन्होंने बताया कि अगले 24 घंटे में बारामूला, गुलमर्ग, फुरकियन जेड गली, कारगिल, लेह जिलों, कुपवाड़ा-चौकीबाल-तंगधार, कुलगाम, बडगाम, कुपवाड़ा, बांदीपुरा, गंदरबल कारगिल और बांदीपुरा-कंजलवान-गुरेज सेक्टर एवं श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग कम खतरा वाले हिमस्खलन की आशंका है।
उन्होंने आगे बताया कि लद्दाख क्षेत्र के कारगिल एवं लेह, जम्मू क्षेत्र में पुंछ, राजौरी, रियासी, रामबण, डोडा, किश्तवार और उधमपुर के लिए भी ऐसी चेतावनी जारी की गयी है। इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी गयी है। (इनपुट भाषा न्यूज एजेंसी)
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story