गुलमर्ग में हिमस्खलन, एक विदेशी नागरिक की मौत
जम्मू-कश्मीर के मशहूर स्की रिजॉर्ट गुलमर्ग में हिमस्खलन से गुरुवार को एक स्वीडिश सैलानी की मौत हो गई, जबाकि एक स्कीयर लापता हो गया।

जम्मू-कश्मीर के मशहूर स्की रिजॉर्ट गुलमर्ग में हिमस्खलन से गुरुवार को एक स्वीडिश सैलानी की मौत हो गई, जबाकि एक स्कीयर लापता हो गया।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने बचाव एंव राहत कार्य चलाया। बचाव दल ने हिमस्खलन में लापता स्कीयर को ढूंढकर फौरन अस्पताल ले जाया गया यहां डाक्टरों ने उसे मृत लाया घोषित करार दिया। मृतक की पहचान स्वीडन के डेनियल के रूप में हुई है। वहीं दूसरा पर्यटक अभी तक लापता है।
Jammu & Kashmir: One Swedish national dead and one skier missing in an avalanche that triggered near second phase of Gulmarg Gandola on Apharwat Peak. Rescue team of J&K police at the spot.
— ANI (@ANI) January 18, 2018
Jammu & Kashmir: Missing skier found by Ski Rescue team of J&K Police, he is a Swedish national.
— ANI (@ANI) January 18, 2018
आपको बता दें कि कश्मीर के स्की रिजॉर्ट गुलमर्ग में हिमस्खलन की चेतावनी के बावजूद भी लोग घूमने गए। गुलमर्ग गोंडोला सेकेण्ड फेस के पास हिमस्खलन शुरू हो रहा था।
अधिकारिक जानकारी के अनुसार घटना गुरुवार दोपहर को उस समय की है जब विदेशी पर्यटक स्कीइंग कर रहे थे। हिमस्खलन की चपेट में दो विदेशी पर्यटक आ गए।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App