जम्मू-कश्मीर: पीडीपी के एक बड़े नेता सहित दो दर्जन कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए
पीडीपी के एक वरिष्ठ नेता और पूर्व जोनल शिक्षा अधिकारी सहित करीब दो दर्जन कार्यकर्ता यहां शनिवार को भाजपा में शामिल हुए। इन नए सदस्यों का राज्य भाजपा अध्यक्ष रविन्द्र रैना ने पार्टी में स्वागत किया।

पीडीपी के एक वरिष्ठ नेता और पूर्व जोनल शिक्षा अधिकारी सहित करीब दो दर्जन कार्यकर्ता यहां शनिवार को भाजपा में शामिल हुए।
भाजपा के एक प्रवक्ता ने बताया कि इन नए सदस्यों का राज्य भाजपा अध्यक्ष रविन्द्र रैना ने पार्टी में स्वागत किया। इनमें से कई लोग हाल ही में संपन्न स्थानीय निकाय चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार थे।
उन्होंने कहा कि पार्टी में शामिल होने वालों में पीडीपी के जिला उपाध्यक्ष चमन लाल अंगराल, अनुसूचित जाति कल्याण एवं विकास पर राज्य के सलाहकार बोर्ड के सदस्य उमेश कुमार और पूर्व जोनल शिक्षा अधिकारी कुलदीव रैना शामिल हैं।
प्रवक्ता ने बताया कि अंगराल और कुमार के साथ 22 कार्यकर्ता भी थे। सभी का पार्टी में स्वागत करते हुए रैना ने आशा जताई कि इन सभी के आने से जमीनी स्तर पर पार्टी मजबूत होगी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- pdp leader joined bjp zonal education officer two dozen pdp workers join bjp bjp bjp president ravindra raina jammu kashmir local body election independent candidate pdp hindi news jammu kashmir news breaking news पीडीपी नेता भाजपा में शामिल जोनल शिक्षा अधिकारी दो दर्जन पीडीपी कार्यकर्ता भाजपा में शामिल भाजपा भाजपा अध�