J&K: त्राल में आर्मी की पट्रोलिंग पार्टी पर आतंकी हमला, सर्च ऑपरेशन जारी
दक्षिण कश्मीर के पुलवामा के त्राल शहर में मंगलवार को संदिग्ध आतंकवादियों ने आर्मी की पट्रोलिंग पार्टी पर गोलीबारी की है।

दक्षिण कश्मीर के पुलवामा के त्राल शहर में मंगलवार को संदिग्ध आतंकवादियों ने आर्मी पट्रोलिंग पार्टी पर गोलीबारी की है। सेना के जवानों ने मोर्चा सभालते हुए आतंकियों की गोलीबारी का मुहंतोड़ जवाब दिया है।
खबरों से मिली जानकरी के मुताबिक त्राल के सीर क्षेत्र में सेना के जवानों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया है। हालांकि इस हमले में अभी तक किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं मिली है।
यह भी पढ़ें- कैश संकट से जल्द मिलेगा छुटकारा, एक महीने में मोदी सरकार सप्लाई करेगी 75 हजार करोड़
सुरक्षा के मद्देनजर इलाके को सील करते हुए यहां जम्मू-कश्मीर पुलिस, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और राष्ट्रीय राइफल्स के जवानों को तैनात किया गया है।
Jammu & Kashmir: Terrorists fired upon Army patrol party in Tral's Seer, area being cordoned off; More details awaited
— ANI (@ANI) April 17, 2018
पहले भी कर चुके हैं हमले
बता दें कि इससे पहले भी कई बार जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षाबलों पर आतंकी हमले किये जा चुके हैं। पुलवामा में इससे पहले 12 अप्रैल को भी आतंकियों ने एक पुलिस स्टेशन पर ग्रेनेड हमला किया था।
इस हमले में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। इससे पहले 6 अप्रैल को भी पुलवामा के कंगन इलाके में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इस मुठभेड़ में सेना ने एक आतंकी को मार गिराया था।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App