जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर में हुई बर्फवारी का ये वीडियो दिल कर देगा खुश
जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में रविवार को हुई बर्फवारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आपका दिल खुश हो जायेगा।

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में रविवार को हुई बर्फवारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आपका दिल खुश हो जायेगा। शिमला में भी लगातार बर्फवारी हो रही है। बता दें कि पूरे उत्तर भारत समेत पंजाब और हरियाणा में न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि हुई है लेकिन कई हिस्सों में अब भी ठंड बरकरार है।
#WATCH: #JammuAndKashmir's Srinagar turns into a winter wonderland, with the onset of fresh snowfall. pic.twitter.com/4UM7hb75Dt
— ANI (@ANI) February 12, 2018
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने आज यहां बताया कि पारा तीन डिग्री तक बढ़ा लेकिन राज्य में अब भी ठंड है। पंजाब के लुधियाना में न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटियाला में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री से. जबकि अमृतसर में 6.2 डिग्री से. दर्ज किया गया।
हलवारा और फरीदकोट में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक क्रमश: 10.7 डिग्री से. और 9 डिग्री से. दर्ज किया गया। गुरदासपुर में न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री से. दर्ज किया गया। हरियाणा और पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री से. दर्ज किया गया।
हरियाणा के भिवानी में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 11.3 डिग्री से. दर्ज किया गया। नारनौल में न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री से. जबकि रोहतक में 10.6 डिग्री से. दर्ज किया गया। अंबाला और हिसार में न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री से. दर्ज किया गया।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App