जम्मू कश्मीर: पुंछ में LOC पर बारूदी सुरंग में धमाका, एक जवान घायल
जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में बुधवार को नियंत्रण रेखा के निकट एक बारूदी सुरंग विस्फोट में सेना का एक जवान घायल हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

X
Anuj SindhuCreated On: 16 May 2019 3:30 AM GMT
जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में बुधवार को नियंत्रण रेखा के निकट एक बारूदी सुरंग विस्फोट में सेना का एक जवान घायल हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि मेंढर तहसील के देहरी दबासी में अग्रिम इलाके में गश्त के दौरान जवान ने बारूदी सुरंग पर पांव रख दिया जिसके कारण विस्फोट हो गया। जवान के पांव में चोट आई है और उसे इलाज के लिए सेना के एक अस्पताल ले जाया गया।
वहीं दूसरी तरफ आज सुबह जम्मू कश्मीर के पुलवामा इलाके में आतंकवादियों और जवानों के बीच हुई फायरिंग में 2 आतंकी मारे गए और एक जवान शहीद हो गया। फिलहाल सेना का कॉम्बिंग ऑपरेशन जारी है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story