राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने जम्मू-कश्मीर के चुनाव पर दिया बड़ा बयान, कही ये बात
जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने आर्टिकल 35A के बारे में कहा कि यह मामला कोर्ट में है। राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने राज्य में चुनाव कराने पर भी बयान दिया है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 15 Sep 2018 6:20 PM GMT Last Updated On: 15 Sep 2018 6:20 PM GMT
जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने आर्टिकल 35A के बारे में कहा कि यह मामला कोर्ट में है। हम तब तक कोई काम नहीं कर सकते जब तक नई सरकार नहीं बन जाती है।
मैं सभी से चुनाव कराने की अपील करता हूं। यहां अगर चुनाव होता है तो यह यह ना तो दिल्ली के लिए होगा ना ही मेरे लिए। यह चुनाव होगा तो सिर्फ जम्मू की जनता के लिए।
आपको बता दें कि जम्मू एंड कश्मीर में पीडीपी और भाजपा ने मिलकर सरकार का निर्माण किया था मगर तीन साल तक सरकार चलाने के बाद भाजपा ने समर्थन वापस ले लिया।
Matter of Article 35 A is sub-judice since a long time. We had said that we can't take a stand until a new govt is formed here. I would like to request them to participate in the election. Elections are neither for Delhi nor me but for the people of J&K: J&K Guv, Satya Pal Malik pic.twitter.com/9rWidgiJOR
— ANI (@ANI) September 15, 2018
समर्थन वापस लेते ही सरकार गिर गई। इसके बाद मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने पद से इस्तीफा दे दिया और राज्य में राज्यपाल का शासन लागू हो गया।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story