Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

भूस्खलन के कारण रोकी गई अमरनाथ यात्रा, अब तक 11 श्रद्धालुओं की मौत

दक्षिण कश्मीर में भूस्खलन की घटनाओं की वजह से पहलगाम और बालटाल दोनों मार्गों से अमरनाथ यात्रा को आज निलंबित कर दिया गया।

भूस्खलन के कारण रोकी गई अमरनाथ यात्रा, अब तक 11 श्रद्धालुओं की मौत
X

दक्षिण कश्मीर में भूस्खलन की घटनाओं की वजह से पहलगाम और बालटाल दोनों मार्गों से अमरनाथ यात्रा को आज निलंबित कर दिया गया। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि इस साल की यात्रा के दौरान अब तक जान गंवाने वाले की संख्या 11 पहुंच चुकी है।

उन्होंने बताया कि भूस्खलन और लगातार हो रही बारिश की वजह से बालटाल और पहलगाम दोनों मार्गों से यात्रा निलंबित कर दी गई है। उन्होंने कहा, हालांकि कुछ हेलीकॉप्टर सेवाएं दोनों ही मार्गों पर जारी रही।

यह भी पढ़ें- VIDEO: फिल्मी अंदाज में दिनदहाड़े बदमाशों ने लूटी बैंक, हथियार लहराते हुए फरार

प्रवक्ता ने बताया कि अभी जारी श्री अमरनाथजी यात्रा के सातवें दिन 5,919 यात्रियों ने पवित्र गुफा में दर्शन किये। इस साल अब तब 60,752 यात्री पवित्र गुफा में शिव लिंग के दर्शन कर चुके हैं।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बहरहाल, इस साल की यात्रा के दौरान मरने वाले की संख्या 11 हो गई क्योंकि आज बालटाल मार्ग पर बरारीमार्ग पर एक महिला की मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि महिला की पहचान हैदराबाद की लक्ष्मी के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में कोयले या बिजली की नहीं है कोई कमी: पीयूष गोयल

बरारीमार्ग और रेलपथरी के बीच कल रात भूस्खलन में तीन तीर्थयात्रियों की मौत हो गई थी और चार अन्य घायल हो गये थे।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story