पाक कनेक्शन पर उमर की चुनौती के बाद राम माधव ने वापस लिया अपना बयान
जम्मू कश्मीर में विधानसभा भंग होने के बाद सियासी बयानबाजी ने रफ्तार पकड़ ली है। बृहस्पतिवार सुबह बीजेपी नेता राम माधव ने कहा था कि सरकार बनाने के लिए गठबंधन पाकिस्तान के इशारे पर हुआ है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 22 Nov 2018 3:15 PM GMT
जम्मू कश्मीर में विधानसभा भंग होने के बाद सियासी बयानबाजी ने रफ्तार पकड़ ली है। बृहस्पतिवार सुबह बीजेपी नेता राम माधव ने कहा था कि सरकार बनाने के लिए गठबंधन पाकिस्तान के इशारे पर हुआ है।
जिस पर जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला भड़क गए। दोनों के बीच जुबानी जंग के साथ ट्विटर वार भी तेज हो गई। उमर अब्दुल्ला ने कहा था कि अगर राम माधव के पास कोई सुबूत हो तो वह जनता के सामने लाएं नहीं तो अपने बयान के लिए माफी मांगें।
इस पर बीजेपी नेता राम माधव ने ट्वीट करके कहा कि मैं अपने शब्दों को वापस लेता हूं। लेकिन PDP-NC का सरकार बनाने का प्रयास पूरी तरह असफल रहा। जो भी मैंने कमेंट किया वह राजनितिक था न कि पर्सनल।
राम माधव ने कहा कि वह अब्दुल्ला की देशभक्ति पर सवाल नहीं खड़े कर रहे हैं। लेकिन PDP-NC के बीच अचानक उमड़ा प्रेम और सरकार बनाने की जल्दबाजी इस प्रकार का बयान दिलवा देती हैं।
Just landed@Aizawl n saw this. Now tht u deny any external pressure I take back my comment, bt, now tht u proved it ws genuine love btw NC n PDP tht prompted a failed govt formation attempt,u shud fight nxt elections 2gether. 😂Mind u it’s pol comnt,not personal https://t.co/DsOYiwwXmo
— Ram Madhav (@rammadhavbjp) November 22, 2018
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- Apologize Ram Madhav Apologize Ram Madhav Apologize to Omar Abdullah Omar Abdullah Omar Abdullah Challenged Ram Madhav BJP INC Congress Omar Abdullah Rahul Gandhi Jammu Kashmir Vidhansabha Dissolve Satyapal Malik BJP Core Comitee President of India Governor Rule in Kashmir Satya Pal Malik Kashmir Elections BJP Mehbooba Mufti PM Modi PDP Congress INC president rule in jammu kashmir Bjp Meeting jammu kashmir jammu kashmir News jammu kashmir Political News Twitter Twitter war Twit
Next Story