कश्मीर में काम कर रहे पत्रकारों का सम्मान करती है भाजपा: रविंद्र रैना
जम्मू-कश्मीर में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना ने कहा कि घाटी में मीडिया के क्षेत्र में काम कर रहे सभी लोगों का भाजपा सम्मान करती है।

जम्मू-कश्मीर में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना ने कहा कि घाटी में मीडिया के क्षेत्र में काम कर रहे सभी लोगों का भाजपा सम्मान करती है।
रविंद्र रैना समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए कहा कि भाजपा मीडिया का बहुत सम्मान करती है और घाटी में मीडिया के क्षेत्र में काम कर रहे सभी लोगों का भाजपा सम्मान करती है।
उन्होंने आगे कहा कि जम्मू-कश्मीर में हमारे पास बहुत ईमानदार और समर्पित पत्रकार हैं। उन्होंने आगे कहा कि सभी लोगों को मीडिया का सम्मान करना चाहिए।
BJP has high regard for the media & all the people who are working in the field of media in the Valley. We have honest & dedicated journalists in J&K. Everybody should respect media: Ravinder Raina, J&K BJP chief on BJP MLA Lal Singh's alleged threat to journalists pic.twitter.com/iFesskb88F
— ANI (@ANI) June 24, 2018
आपको बता दें कि भाजपा के वरिष्ठ नेता चौधरी लाल सिंह ने बीते शनिवार को कश्मीर के पत्रकारों को खुली चेतावनी दी थी। उन्होंने कहा था कि पत्रकार, शुजात बुख़ारी केस में राज्य का माहौल ख़राब कर रहे हैं और उन्हें शुजात बुख़ारी को नहीं भूलना चाहिए कि उनके साथ क्या हुआ।
उन्हें एक रेखा खींचनी होगी और ऐसी गतिविधियों से दूर रहना होगा। जानकारी के लिए आपको बता दें कि लाल सिंह को कठुआ मामले में दिए एक बयान की वजह से मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App