तीन दिन बाद बालटाल मार्ग पर अमरनाथ यात्रा बहाल
मध्य कश्मीर के गंदेरबल जिले में बालटाल मार्ग पर अमरनाथ यात्रा तीन दिनों तक स्थगित रहने के बाद शनिवार को बहाल हो गयी।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 8 July 2018 1:21 AM GMT
मध्य कश्मीर के गंदेरबल जिले में बालटाल मार्ग पर अमरनाथ यात्रा तीन दिनों तक स्थगित रहने के बाद शनिवार को बहाल हो गयी। एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि शनिवार सुबह बालटाल मार्ग पर वार्षिक अमरनाथ यात्रा बहाल हो गयी।
भूस्खलन एवं खराब मौसम के कारण बालटाल मार्ग पर तीन दिनों से यात्रा स्थगित थी। प्रवक्ता के अनुसार यात्रा के दसवें दिन शनिवार को 10,107 तीर्थयात्रियों ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए।
वैसे अबतक 83,130 यात्री पवित्र शिवलिंग के दर्शन कर चुके हैं। पहलगाम मार्ग पर शुक्रवार को ही अमरनाथ यात्रा बहाल हो गयी थी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story