जम्मू-कश्मीर: पाक सेना की फायरिंग में बीएसएफ का एक जावान शहीद
पाकिस्तानी सेना ने 31 अक्तूबर को पुंछ जिले के करमारा में संघर्षविराम का उल्लंघन किया था।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 3 Nov 2017 12:06 AM GMT
जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास पाकिस्तानी रेंजर्स ने एक गश्ती दल पर गुरुवार को हमला कर दिया जिसमें सीमा सुरक्षा बल का एक जवान शहीद हो गया।
बीएसएफ ने इस हमले का जवाब दिया। बल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, गुरुवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे पाकिस्तानी रेंजर्स ने अचानक साम्बा जिले में बीएसएफ के गश्ती दल पर गोलीबारी की।
हमले में बीएसएफ का कांस्टेबल तपन मंडल घायल हो गया और उसकी मौत हो गई। पाकिस्तानी सेना ने 31 अक्तूबर को पुंछ जिले के करमारा में संघर्षविराम का उल्लंघन किया था जबकि 26 अक्तूबर को उन्होंने केरनी सेक्टर में संघर्षविराम का उल्लंघन किया।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story