पाक ने की 2 जवानों की हत्या, काटे अंग
भारतीय सेना ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि पाकिस्तान की इस कायराना हरकत का मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा।

पाकिस्तान ने एक बार फिर जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के कृष्ण घाटी सेक्टर में एलओसी बॉर्डर पर सीजफायर का उल्लंघन किया है। पाक की ओर से की गई इस फायरिंग में सेना के दो जवान शहीद हो गए जबकि 2 घायल हैं।
#FLASH Jammu and Kashmir: Ceasefire violation by Pakistan in Krishna Ghati sector of Poonch district. More details awaited pic.twitter.com/YML26tmivV
— ANI (@ANI_news) May 1, 2017
न्यूज़ एजेंसी एएनआई से मिली जानकारी की मुताबिक़ पाकिस्तानी सेना में मृत जवानों के शव के साथ छेड़छाड़ की है। एलओसी के पास भारतीय सेना को जवानों के क्षत-विक्षत शव बरामद हुए हैं।
Pak Army mutilates bodies of Indian soldiers, Indian Army vows strong retaliation
— ANI Digital (@ani_digital) May 1, 2017
Read @ANI_news story -> https://t.co/xMrgdpxHUA pic.twitter.com/GYEnt3IvzV
जानकारी के मुताबिक़ यह हमला आज सुबह करीब 8 बजे हुआ था जब भारतीय जवान गश्त लगा रहे थे।गौरतलब है कि पाक की ये नापाक हरकत तब सामने आई है जब रविवार को ही पाक आर्मी चीफ कमर जावेद बाजवा ने एलओसी का दौरा किया।
There was stand up fire from across the border,1 soldier injured, 2 soldiers succumbed to injuries; matter under investigation:R Pandey, SSP pic.twitter.com/LuLGPCd1I4
— ANI (@ANI_news) May 1, 2017
इस मामले में भारतीय सेना ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि पाकिस्तान की इस कायराना हरकत का मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा।
In an unsoldierly act by Pakistan Army the bodies of two of our soldiers in the patrol were mutilated: Army pic.twitter.com/z5b2z1Ikya
— ANI (@ANI_news) May 1, 2017
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App