48 घंटे से जम्मू के बारामूला में मुठभेड़ जारी, सुरक्षाबलों ने 5 आंतकी को किया ढेर
जम्मू कश्मीर के बारामूला में सुरक्षा बलों ने एक और आंतकवादी को मार गिराया है। इसके साथ ही बारामूला में अब तक कुल पांच आंतकियों को सुरक्षाबलों ने ढेर कर दिया है।

जम्मू कश्मीर के बारामूला में सुरक्षा बलों ने एक और आंतकवादी को मार गिराया है। इसके साथ ही बारामूला में अब तक कुल पांच आंतकियों को सुरक्षाबलों ने ढेर कर दिया है।
इसे भी पढ़ें: #MaharashtraBandh : मराठा संगठनों का आरक्षण के मुद्दे पर आज महाराष्ट्र बंद, इन जगहों पर हाई अलर्ट जारी
सेना का सर्च ऑपरेशन अब भी जारी है। इलाके में सेना के जवान लगातार खोजबीन कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, वहां अभी और भी आंतकियों के छिपे होने की संभावना है।
एएनआई के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के राफियाबाद में बुधवार से ही आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी है। जिसमें बुधवार को चार आतंकी को सुरक्षाबलों ने ढेर कर दिया था और एक आतंकी आज सुबह गुरुवार को मार गिया।
फिलहाल, सुरक्षाबलों ने इलाके को चारों और से घेर लिया है। सुरक्षाबलों ने इलाके के लोगों से घरों के भीतर रहने के लिए कहा है। अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक गोलीबारी में किसी भी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App