जम्मू कश्मीर: अनंतनाग में आतंकवादियों से मुठभेड़ में एक मेजर शहीद, तीन घायल, फायरिंग जारी
जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में एक बार फिर सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ की खबर है। दोनों तरफ से फायरिंग हो रही है। जवानों ने पूरे इलाके को बंद कर दिया है।

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच सोमवार को मुठभेड़ शुरू हो गई। इस मुठभेड़ में एक मेजर शहीद हो गए हैं। वहीं तीन जवान घायल है।
सोमवार सुबह अनंतनाग जिले में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ की खबर आई थी। घटना स्थल पर जवानों ने आतंकवादियों को घेर लिया था और उसके बाद दोनों तरफ से फायरिंग शुरू हो गई।
#NewsAlert -- 1 Major martyred and 3 soldiers including an officer injured during Anantnag encounter. Fierce gunbattle underway. @islahmufti with more details pic.twitter.com/ukLjekS4Zq
— News18 (@CNNnews18) June 17, 2019
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने आज सुबह दक्षिण कश्मीर जिले के अचबल इलाके में घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया था।
उन्होंने बताया कि आतंकवादियों के सुरक्षा बलों पर गोली चलाने के बाद तलाशी अभियान मुठभेड़ में बदल गया। अधिकारी ने बताया कि आखिरी रिपोर्ट मिलने तक मुठभेड़ जारी थी। फिलहाल, मिली जानकारी के मुताबिक, अभी भी मुठभेड़ जारी है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App