श्रीनगर में शुक्रवार की नमाज के बाद प्रदर्शनकारियों व सुरक्षा बलों के बीच संघर्ष
जम्मू कश्मीर के नौहट्टा क्षेत्र में शुक्रवार की नमाज के बाद प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच झड़प हुई।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 9 Jun 2018 4:51 AM GMT Last Updated On: 9 Jun 2018 4:51 AM GMT
जम्मू कश्मीर के नौहट्टा क्षेत्र में आज शुक्रवार की नमाज के बाद प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच झड़प होने की खबर है। पुलिस ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इन झड़पों में किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है।
उन्होंने बताया कि यहां जामिया मस्जिद पर नमाज के बाद युवकों के एक समूह ने विरोध मार्च निकाला और जब सुरक्षा बलों ने उन्हें रूकने के लिए कहा तो प्रदर्शनकारी युवकों ने पथराव करना शुरू कर दिया। सुरक्षा बलों ने भीड़ को तितर - बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story