जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान की ओर से संघर्षविराम उल्लंघन
जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास पाकिस्तान रेंजर्स की ओर से सोमवार को संघर्षविराम उल्लंघन किया गया। भारतीय संपत्ति को किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचा।

पाकिस्तान (Pakistan) अपनी नापाक गतिविधियों से बाज नहीं आ रही है। आर्टिकल 370 (Article 370) हटाए जाने के बाद से पाकिस्तान ने कई बार संघर्षविराम उल्लंघन (Ceasefire Violation) किया है। जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) के कठुआ (Kathua) जिले में सोमवार को पाकिस्तान रेंजर (Pakistan Rangers) की तरफ से फिर संघर्षविराम उल्लंघन किया गया है। हालांकि भारत को किसी भी प्रकार की हानि पहुंचाने में असफल रहा।
अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास के इलाकों में पाकिस्तान रेंजर्स की ओर से छोटे हथियरों से फायरिंग की गई। संघर्षविराम उल्लंघन की इस घटना से भारतीय संपत्ति को किसी तरह का कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। पाकिस्तानी रेंजर्स ने मुख्य तौर पर हीरानगर सेक्टर के चडवाल बेल्ट के गांव और सीमावर्ती इलाकों में स्थित चौकियों को निशाना बनाने की कोशिश की।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App