जम्मू-कश्मीर: संघर्ष विराम उल्लंघन पाक, सीमा पर गोलीबारी जारी, एक महिला की मौत
पाकिस्तानी सेना की तरफ से रात 10:35 बजे नौशेरा में नियंत्रण रेखा से लगी हुई पकुखेरनी और लायरन गांव में गोलीबारी जारी है।

पाकिस्तानी सेना ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर आज बिना उकसावे के गोलीबारी की जिसमें एक महिला की मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी सेना की तरफ से रात 10:35 बजे नौशेरा में नियंत्रण रेखा से लगी हुई पकुखेरनी और लायरन गांव में गोलीबारी के दौरान परवीन अख्तर नाम की महिला की मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि परवीन को उसके घर के भीतर गोली लगी।
इसे भी पढ़ें- महबूबा सरकार पर भड़के उमर अब्दुल्ला, दिनेश्वर शर्मा की भूमिका पर उठाए सवाल
उन्होंने बताया कि भारतीय सीमा की रक्षा करने वाले भारतीय सैनिक पाकिस्तानी सेना को मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि अंतिम रिपोर्ट आने तक रूक-रूक कर गोलीबारी और गोलाबारी जारी था।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App