सीजफायर उल्लंघन: जम्मू कश्मीर के सुंदरबनी में रात भर चली पाकिस्तान की तरफ से फायरिंग
जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर सीमा से सटे चौकियों और गांवों में पाकिस्तानी सेना काफी दिनों से फायरिंग कर रही है। अब जम्मू कश्मीर के सुंदरबनी में रात भर पाकिस्तानी रेजर्स द्वारा फायरिंह हुई

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 6 March 2019 7:55 AM GMT
जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर सीमा से सटे चौकियों और गांवों में पाकिस्तानी सेना काफी दिनों से फायरिंग कर रही है। अब जम्मू कश्मीर के सुंदरबनी में रात भर पाकिस्तानी रेजर्स द्वारा फायरिंह हुई। फिलहाल, सुबह तक यह फायरिंग बंद हो गई है।
राजौरी जिले के नौशेरा और सुंदरबनी सेक्टर और पुंछ जिले में कृष्णा घाटी सेक्टर में पाकिस्तान को भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया। सीमा पर लगातार गोलीबारी की जा रही है।
Jammu and Kashmir: The violation by Pakistan in Sunderbani sector of Rajouri district ended at 4:30 am https://t.co/N3IAsA2Taq
— ANI (@ANI) March 6, 2019
अब तक पाकिस्तान की तरफ से 350 से ज्यादा बार सीजफायर का उल्लंघन हो चुका है। बीते मंगलवार को पाकिस्तान ने तीन बार सीजफायर का उल्लंघन किया। 3 जगहों पर मोर्टार दागे और छोटे हथियारों से गोलीबारी की। इस दौरान एक जवान घायल हो गया। जिसका आर्मी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story